*👉🏻 संगत सिंह नगर में गोलियां चलाने वाला एक और आरोपी काबू, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 24 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों संगत सिंह नगर में जस्सा कत्ल कांड के आरोपियों के परिवारिक सदस्यों पर गोली चलाने वाले एक और आरोपी को थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि संगत सिंह नगर निवासी रानी पत्नी सैमुअल मसीह निवासी गली नंबर 10 संगत सिंह नगर ने शिकायत दी थी कि 13/14 नवंबर 2020 की दरमियानी रात को वक्त 12:45 बजे के करीब एक युवक ने उनका दरवाजा खटखटाया।
जब उन्होंने अंदर से पूछा तो युवक ने कहा कि वह उनके बेटे अजय का दोस्त है। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने छत पर जाकर ऊपर से देखा तो नीचे गली में दो मोने युवक खड़े हुए थे जिनके हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी। युवकों ने रानी और उनके परिजनों पर गोलियां चला दी। छत पर होने की वजह से सभी लोग बच गए और आरोपी गोलियां चला कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों गुरप्रीत और प्रिंसवीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आज गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रांसपोर्ट नगर नजदीक हरगोबिंद नगर के पास से आरोपी प्रिंस उर्फ बिल्ला पुत्र तरसेम लाल निवासी दशमेश नगर जालंधर को एक पिस्टल 32 बोर और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी प्रिंस उर्फ बिल्ला मृतक जस्सा का खास दोस्त था और पहले पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत और प्रिंस वीर ने इसे जस्सा के कातिलों के परिजनों को मारने के लिए भेजा था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।