*👉🏻 लड़की को कमरे में बंद कर करतारपुर गया पिता, लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या* *👉🏻 लड़की को अनजान लड़के के साथ कमरे में देख पिता ने दोनों को डांटा था, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*




जालंधर, 16 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत पड़ते गुरु नानक पुरा वेस्ट में एक 19 वर्षीय लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी देते हुए मृतक लड़की के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वह प्लंबर का काम करते हैं और उनकी पत्नी दिल्ली में काम करती है। उनका एक लड़का और एक लड़की है। परसो जब काम से घर आए तो देखा कि उनके कमरे में उनकी बेटी के साथ एक लड़का भी बैठा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने लड़का और लड़की दोनों को डांटा था। कल किसी काम के सिलसिले में परमजीत सिंह को करतारपुर जाना था इसीलिए शाम 4:30 बजे वह अपनी बेटी को घर में बंद कर बाहर से ताला लगा कर चले गए थे। आज जब वापस आए और ताला खोला तो दरवाजा अंदर से भी बंद था।
दरवाजा खटखटाने पर जब लड़की ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी के घर से अपने घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी बेटी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परमजीत ने तुरंत ही अंदर जाकर बेटी को फंदे से नीचे उतारा तो वह मृत थी। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 16 के कांग्रेसी पार्षद मनमोहन सिंह राजू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह परिवार इलाके में किराए पर रह रहा है।
