*👉🏻 गांव अली चक्क में लगी भीषण आग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव अली चक्क में पराली को आग लग गई।
आग लगी देख इलाका वासियों ने उसे बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काफी भड़क चुकी थी। जिसके बाद इलाकानिवासियों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जानकारी देते हुए इलाका निवासी ने बताया कि यह पराली मोहम्मद शफी नामक व्यक्ति की है और वह काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ है। रात 7:30 बजे पराली को आग लगी देख गांव वासियों ने उसे बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और खबर लिखे जाने तक आग बुझाने में जुटी हुई थी। आग किन कारणों से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है।
