PM नरेंद्र मोदी ने की जालंधर -गुरदासपुर में रैली

जालंधर: प्रधानमंत्री ने जालंधर पहुंचकर प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए वोट मांगे। पीएम मोदी के स्वागत में लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। लोकसभा चुनाव छठे चरण में चल रहे हैं। जालंधर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू वोट मांग रहे हैं। पंजाब में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर पहुंचने से पहले गुरदासपुर में रैली कर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश बब्बू के लिए प्रचार किया। जालंधर में जनता को भाषण देने से पहले वह सिख पगड़ी के साथ आए और उन्हें शॉल के साथ स्वर्ण मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पीएम माेदी के पीपी ग्राउंड में पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारों से पंडाल गूंजा उठा। पीएम माेदी ने सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में स्थित मां त्रिपुरमालिनी का जिक्र कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
गुरदासपुर में पीएम मोदी की रैली
पंजाब में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरदासपुर पहुंचे। पीएम बीजेपी प्रत्याशी दिनेश बब्बू के लिए प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। गुरदासपुर में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी जालंधर में एक और रैली को संबोधित करेंगे। जालंधर में पीएम बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी के गुरदासपुर दौरे से पहले किसानों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि तैनात पुलिस ने किसानों को रोक दिया, लेकिन पीएम के दौरे को देखते हुए किसान नेताओं को भी नजरबंद कर दिया गया है।
पीएम मोदी ने गुरदासपुर में अपने संबोधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर निशाना साधा। 2024 के लोकसभा चुनाव को देश को दिशा देने वाला चुनाव करार देते हुए पीएम ने लोगों से कांग्रेस और आप पर अपना वोट ‘बर्बाद न करने’ की अपील की हैं। गुरदासपुर के विकास के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि ‘मैं यह सुनिश्चित करने के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं कि मैं अपने तीसरे कार्यकाल में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और गुरदासपुर, पंजाब और देश का विकास सुनिश्चित करूं।

