*👉🏻 ट्रैफिक पुलिस ने की शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती* *👉🏻 पीआरटीसी बस की इम्पाउंड*
जालंधर,13 जून-(प्रदीप भल्ला)-एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर व एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एएसआई ट्रैफिक जसबीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पीएपी चौक में नाकाबंदी की। जहां पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान किये। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पीआरटीसी की बस को रोका जिसे मलकीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव हँगारा जिला संगरूर चला रहा था। जिसने सुबह ही शराब पी हुई थी और शराब पीकर बस चला रहा था। जिसका चालान कर बस को इम्पाउंड कर लिया है। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि सीट बेल्ट न लगा कर गाड़ी चलाने, प्रेशर हॉर्न और नियमों का पालन न करने वालों के चालान किये गए और ये मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

