*👉🏻 चीफ मैनेजर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की,मृतक की पत्नी के बयानों पर पुलिस ने की यह कारवाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ती मिट्ठापुर रोड पर स्तिथ न्यू राजा गार्डन कालोनी में रहने वाले हरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली थी कि न्यू राजा गार्डन में रहने वाले एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मौके पर मौजूद मृतक हरपाल सिंह की पत्नी प्रीति ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है और अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने मायके घर बठिंडा में किसी समारोह में गई हुई थी। प्रीति ने बताया कि उनके पति फगवाड़ा में केनरा बैंक में बतौर चीफ मैनेजर कार्यरत थे। कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी के बयानों पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

