*👉🏻 जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर के सरोवर में बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग,सेवादारों ने महिला को बचा करवाया अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 दिसंबर 2020-(एच.ई)-उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मंदिर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक बुजुर्ग महिला ने मंदिर के सरोवर में छलांग लगा दी।
जानकारी देते हुए मंदिर की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर सोढ़ी लाल ने बताया कि सुबह एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष के करीब होगी उसने अचानक ही मंदिर के सरोवर में छलांग लगा दी। महिला को सरोवर में कूदते देख सेवादारों ने तुरंत ही उसके पीछे सरोवर में छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाला।
जिसके बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी और ना ही यह पता चल पाया था कि उसने सरोवर में छलांग किन कारणों से लगाई थी।
