*👉🏻 खालिस्तानी समर्थकों को शिवसेना हिंद की चेतावनी, गैंगस्टर लक्खा सिधाना और नकली गायक दीप सिद्दू को डाला जाए जेल में- ईशांत शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 जनवरी 2021-(एच.ई)-शिवसेना हिंद की एक विशेष बैठक सहदेव मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय प्रधान ईशांत शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान ईशांत शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा जो दूसरा धार्मिक झंडा फहराने का कार्य किया गया है वह सभी देशवासियों के मनों में रोष पैदा कर रहा है। विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थको जैसे गुरपतवंत सिंह पन्नू व उसके कुछ साथियों ने पंजाब के युवाओं को रुपयों का लालच देकर यह कार्य करने के लिए उकसाया है वह काफी गम्भीर मामला है। शिवसेना हिंद गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे खालिस्तानी को चेतावनी देती है कि वह देश की अखंडता को ठेस पहुंचाने की कोशिश ना करें और पंजाब सरकार को भी चाहिए कि 26 जनवरी के दिन लाल किले पर अन्य झंडा फहराने के बाद जो लोग वापस पंजाब आ गए हैं उन्हें पकड़ कर सख्त सजा दी जाए। शिवसेना हिंद शुरू से ही आंतकवाद के खिलाफ डटकर खड़ी है और आगे भी राष्ट्र हित के लिए असामाजिक तत्वों के सामने चुनौती बनकर खड़ी रहेगी। इस मौके पर संदीप पाहवा, विनय कपूर, मुनीश बाहरी, मोहित वर्मा व अन्य शिव सैनिक मौजूद थे। 
–गैंगस्टर लक्खा सिधाना और नकली गायक दीप सिद्धू को डाला जाए सलाखों के पीछे–
ईशांत शर्मा ने सरकार से अपील की है कि पंजाब के युवाओं को भड़का कर गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हिंसा फैलाने वाले गैंगस्टर लक्खा सिधाना और नकली पंजाबी गायक दीपक सिद्धू को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाए। इन्हीं लोगों ने पंजाब के युवाओं को भड़काने का काम किया है। इन लोगों के कारण पूरे विश्व में पंजाब का नाम बदनाम हो रहा है।
