*👉🏻 विधायक सोमप्रकाश के गनमैन ने खुद को मारी गोली* *👉🏻 गम्भीर अवस्था में जालंधर के जौहल अस्पताल में दाखिल*

जालंधर,16 अगस्त-(हरदीप सिंह बब्बू)-फगवाड़ा के विधायक सोमप्रकाश के गनमैन निर्मल सिंह ने खुद को गोली मार ली है। जिसे घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर के जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गोली निर्मल सिंह के पेट में लगी है। निर्मल सिंह ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर निर्मल सिंह को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।


