*👉🏻 गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा करने वालों पर होगा राजद्रोह का मामला दर्ज* *👉🏻 किसान नेताओं को भी लुकआउट नोटिस जारी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 28 जनवरी 2021-गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हिंसा करने और तिरंगे का अपमान करने वालों पर दिल्ली पुलिस द्वारा राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा।
इसके साथ ही किसान नेताओं को लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है, हालांकि किन किसान नेताओं को लुकआउट नोटिस जारी किया है उसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जिन 30 किसान नेताओं पर हिंसा भड़काने और तय शर्तों की उल्लंघना करने का मामला दर्ज किया गया है उन्हीं में से 20 को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस पर हिंसा करने वालों और लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वालों पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने की दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। हिंसा करने वालों की पहचान दिल्ली पुलिस अलग-अलग वायरल हुई वीडियो के द्वारा कर रही है।




