*👉🏻 प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे से भरा गोदाम पकड़ा* *👉🏻 पढे पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,27 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- पाबंदी के बावजूद शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का लिफाफा बेचा जा रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन भी रोजाना छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे को ज़ब्त कर रहा है। इसी कढ़ी में आज प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ रविदीप सिंह और नगर निगम के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बांसा वाले बाजार में छापेमारी कर नील क्लासिक नामक एक गोदाम से 20 क्विंटल प्रतिबंधित लिफाफा ज़ब्त किया है। जबकि दूसरे गोदाम में जांच की जा रही है। सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बांसा वाला बाजार में एक गोदाम के अंदर प्रतिबंधित प्लास्टिक का लिफाफा भरा पड़ा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पूरा गोदाम जो कि प्रतिबंधित लिफाफा से भरा हुआ था उसे ज़ब्त किया है। लिफाफा ज़ब्त करने के बाद दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

