वार्ड नंबर 3 से कंवलजीत कौर खुराना ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन, टिकट के दो दावेदार भी समर्थन में आए
नकोदर, 3 फरवरी। नगर कौंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर 3 से शिरोमणि अकाली दल और समूह मोहल्ला वेलफेयर सोसाइटी के सांझे प्रत्याशी कमलजीत कौर खुराना ने
नामांकन दाखिल कर दिया है उन्होंने बड़ी गिनती में मोहल्ला निवासियों और पार्टी की सीनियर लीडरशिप की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। कंवलजीत कौर खुराना के पति सीनियर अकाली नेता अमरप्रीत सिंह खुराना ने कहा कि उनका एजेंडा सर्व पक्षीय विकास और सद्भावना है। उन्होंने कहा कि चुनाव शहर के विकास के लिए है और इसमें विकास ही एजेंडा होना चाहिए।
जगजीत सिंह गांदरा, सरबजीत सिंह इकबाल सिंह मनप्रीत सिंह, नितिन बलवारी मनमोहन सिंह बंटी कपूर हेमंत पराशर संदीप तिवारी भूपेंद्र सिंह तेजेंद्र सिंह डॉ राजेंद्र कुमार देव कपूर अरुण अजय कालरा जसविंदर कुमार मौजूद रहे