*👉🏻 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई ने एयरपोर्ट के बाहर लगाया धरना* *👉🏻 न्याय ना मिलने तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लखनऊ, 03 फरवरी 2021- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद मोदी किसी कार्यक्रम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश आए हुए हैं।
जो लोग उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर आने वाले थे उन्हें लखनऊ पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई को मिली तो वह एयरपोर्ट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए और साथ ही किसके आदेश पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है उस आदेश की कॉपी और एफ आई आर की कॉपी उन्हें तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। प्रह्लाद मोदी का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे।


