*👉🏻 द होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसो. के प्रधान ने जिला प्रशासन से सप्ताह के सातों दिन दुकानें खोलने की रखी मांग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मई-(प्रदीप भल्ला)- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव एवं होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन (रजि) के प्रधान अनिल सच्चर ने कहा कि जालंधर में ऑड इवन फार्मूले से जो दुकानें खोली जा रही है वह सही नहीं है क्योंकि कोई भी व्यापारी बाजार में सामान खरीदने आता है तो उसे कोई वस्तु किसी दुकान से और कोई किसी दुकान से मिलती है। सभी सामान एक दुकान से नहीं मिलते। इसलिए उसे ऑड इवन फार्मूले के कारण एक दिन एक दुकान से सामान खरीदने जाना पड़ता है तथा दूसरे दिन दूसरी दुकान से। जिस कारण बाजार में बिना मतलब की भीड़ हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द ऑड इवन फार्मूला खत्म कर सुबह 9:00 से 6:00 बजे तक सातों दिन दुकानें खोलने की इजाजत देनी चाहिए। इससे ग्राहक को पता होगा कि वह जिस समय भी जाएगा तो उसे सामान मिल जाएगा तो बाजार में भीड़ भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रशासन को चाहिए कि वह दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और अपने इलाके को सैनिटाइज करने के उपाय करते रहने के लिए भी निर्देश दें ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।