👉🏻 कूड़े के ढेर से मिला 8 महीने की बच्ची का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 01 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह “बब्बू”)-थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ते गढ़ा क्षेत्र में एक प्राइवेट बैंक नजदीक कूड़े के डंप में से 8 महीने की बच्ची का शव मिला है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया
कि उन्हें सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर प्राइवेट बैंक के नजदीक कूड़े के डंप में एक 8 महीने की बच्ची का शव पड़ा हुआ है जिसे आवारा जानवर नोच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज देख रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।


