*👉🏻 युवा वर्ग को गलत राह दिखा रहा पंजाबी गायक का नया गीत “लाल अक्ख”* *👉🏻 गाने की वीडियो में खुल कर दिखाया गया है अलग-अलग तरह का नशा, पंजाब सरकार को ऐसे गायकों पर कसनी चाहिए नकेल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 26 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब के युवाओं को अच्छी सेहत देने की बजाय पंजाबी सिंगर गलत राह पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। आज ही रिलीज हुए नए गीत “लाल अक्ख” (RED EYES) जिसे पंजाबी गायक करण औजला ने गाया है,
उस गीत में जमकर नशे का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। इस गीत को देखकर युवा वर्ग नशे की तरफ आकर्षित होगा। वैसे तो पंजाब सरकार पंजाब को नशा मुक्त करने के दावे कर रहा है, मगर ऐसे सिंगर युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेलने की हर कोशिश कर रहे हैं जोकि पंजाब सरकार को दिखाई नहीं दे रहा। पहले ही पंजाबी गीतों में हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया जाता रहा है।
जिसे देख युवा वर्ग गलत दिशा की ओर चला गया। अब चंद रुपयों की खातिर पंजाबी गायक युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। करण औजला के इस गीत में खुले आम चूरा पोस्त बेचते और अफीम खाते हुए दिखाया गया है। गीत में पंजाबी गायक खुद भी अफीम खाता हुआ दिखाई देता है।
ऐसे गीतों को देखकर युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। पंजाब सरकार को चाहिए कि ऐसे गायकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह लोग चंद रुपयों की खातिर पंजाब के भविष्य को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब सरकार को चाहिए कि इस गीत पर जल्द ही बैन लगा दिया जाए और इस गीत को गाने वाले गायक पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।