*👉🏻 बैंक ऑफ बड़ौदा में अब टैब बैंकिंग से खुलेगा अकाउंट*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को कम करने और कागजी कार्रवाई को समाप्त करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर क्षेत्र ने अपने ग्राहकों के लिए टैब बैंकिंग द्वारा ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा शुरू की है। पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर के क्षेत्रीय प्रमुख बीआर धीमान ने टैब के द्वारा इस सुविधा को लॉन्च किया। धीमान ने बताया कि इस प्रक्रिया से 10 मिनट से भी कम समय में सुरक्षित व कागज रहित तरीके से खाता खोला जाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधा ग्राहक सेवा के स्तर में वृद्धि करेगी और ग्राहक की संतुष्टि में भी वृद्धि होगी।

टैब बैंकिंग के द्वारा खाता खोलने के लिए ग्राहक को सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होगी। यह सुविधा पंजाब एवं जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओं में शुरू की गई है इस मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक एन के राणा, आर बी डी एम अनुज चित्रांश, क्षेत्रीय विपणन प्रबंधक पंकज पटवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक आईटी अतुल हांडा, संदीप कुमार भगत आदि अधिकारी उपस्थित थे।

