लालकिला पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार,दिल्ली कोर्ट में आज पेशी
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के लालकिला पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद दीप सिद्धू को मंगलवार को दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी. बता दें कि दीप सिद्धू लालकिले पर हुई हिंसा के बाद फरार चल रहा था और पुलिस ने उसकी जानकारी देने वालों को एक लाख का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी.
यह गिरफ्तारी कहां से हुई है? और कब हुई है? इस बारे में दिल्ली पुलिस ने अबतक किसी से कुछ भी नहीं बताया है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में दीप सिद्धू लाल किला हिंसा मामले में कई अहम खुलासे कर सकता है.
पिछले 14 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश
दीप सिद्धू को को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें पिछले 14 दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. वहीं, क्राइम ब्रांच ने लालकिला सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था. इसपर 50 हजार रुपये का इनाम था. वहीं, दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपितों पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. इनमें से एक जुगराज सिंह भी है, जिसने 26 जनवरी को हिंसक किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे के बगल में अन्य झंडा लगा दिया था.
महिला मित्र चला रही थी दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट
दीप सिद्धू के मामले में जब पुलिस को पता चला कि उसकी महिला मित्र कनाडा से ही उसका फेसबुक अकाउंट चला रही है. पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि दीप सिद्धू की महिला दोस्त दीप के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है. पता चला कि दीप जहां भी छिपा है वहां से वीडियो शूट कर वह महिला मित्र को भेज देता है और वह वीडियो फेसबुक पर अपलोड करती है.
