*👉🏻 पेपर मिल में लगी भयानक आग, दमकल विभाग की 100 से ज्यादा गाड़ियों का पानी लग चुका है आग बुझाने में* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- मैहतपुर में स्थित पी के पेपर मिल में आज सुबह 8:00 बजे के करीब आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। ए.डी.एफ.ओ जालंधर जसवंत सिंह काहलों ने बताया कि उन्हें सुबह 8:30 बजे मैहतपुर में स्थित पी के पेपर मिल में आग लगे होने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने 8:45 पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि सुलतानपुर लोधी, नकोदर, जालंधर और शाहकोट से दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवानी पड़ी।
फैक्ट्री मालिक तिरलोक सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह फैक्ट्री से ही फोन आया की फैक्ट्री में आग लग गई है वह अभी घर पर ही थे। जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फैक्ट्री में मटीरियल पड़ा हुआ था जो हीट होने के कारण उसमें आग लग गई। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लग चुका था लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया था। आग लगने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फैक्ट्री में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिस कारण भारी क्षति की आशंका जताई जा रही है।
