*👉🏻 हिंदू नेता को विदेशी फोन कॉल्स द्वारा मिली जान से मारने की धमकियां* *👉🏻 राष्ट्रहित में बोलने के लिए मिली जान से मारने की धमकी-ईशांत शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 फरवरी 2021-(एच.ई)-शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा को विदेशी नंबरों से फोन कॉल के द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गई है। हैडलाइन एक्सप्रेस के संवाददाता को बताते हुए ईशांत शर्मा ने कहा कि आज सुबह उनके व्हाट्सएप ग्रुप में एक के बाद एक कई बार विदेशी नंबरों से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने हिंदू नेता ईशांत शर्मा को नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहने और जान से मारने की धमकियां दी है।
धमकियां देने वाले ने कहा है कि उनकी किस्मत अच्छी है क्योंकि गैंगस्टर सुक्ख भिखरिवाल अगर पकड़ा ना जाता तो उनकी हिटलिस्ट में निशांत शर्मा और ईशांत शर्मा थे। धमकी देने वाले ने ईशांत शर्मा को कहा है कि वह गैंगस्टर और खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ बहुत कुछ बोलते रहते हैं जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। ईशांत शर्मा ने कहा कि वह शुरू से ही देशहित के लिए आगे रहते हैं और अपराधिक छवि के लोगों व खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ लोगों को एकजुट होने के लिए जागरूक करते रहते हैं।
इसी का नतीजा है कि उन्हें आज विदेशी नंबरों से कॉल आई जिसमें उन्हें नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। ईशांत शर्मा ने कहा है कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह पंजाब में सक्रिय हो चुके अपराधियों और खालिस्तानी समर्थकों की धरपकड़ करें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।
