*👉🏻 बाइक चोर वेटर काबू, तीन बाइक बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने बाइक चोरी करने वाले वेटर को काबू कर उसके पास से चोरी किए गए तीन बाइक बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए डीसीपी ए.एस.पवार ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजी गुल्ला के पास से एक युवक को काबू किया। पुलिस पार्टी ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पैलेसों में वेटर का काम करता है और इसी की आड़ में लोगों के बाइक चोरी कर लेता है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक हीरो होंडा पैशन प्लस, एक हीरो होंडा पैशन प्रो और एक होंडा लीवो बाइक बरामद किया है। यह तीनों बाइक आरोपी ने अलग-अलग मैरिज पैलेस के बाहर से चुराए थे। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव पुत्र कमल कृष्ण निवासी मोहल्ला गांधी कैंप न्यू मार्केट नजदीक भगवान सिंह का डिपो थाना डिवीजन नंबर दो बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


