*👉🏻 किशनपुरा में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच, असला बताया जा रहा अवैध* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत पड़ते किशनपुरा क्षेत्र में रविदास स्कूल नजदीक स्थित एक घर में गोली चलने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हैप्पी संधू के रूप में हुई है जो कि बुलेट मोटरसाइकिल का कारोबार करता था। गोली युवक के गले को चीर के निकली, जिसके बाद युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
–अवैध असले से चली गोली-सूत्र–
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस गोली से युवक की मौत हुई है वह असला अवैध है। सूत्र बताते हैं कि मृतक युवक के पास उस समय तीन और युवक भी थे। कुछ समय बाद ही गोली चलने की आवाज आई और हड़कंप मच गया। अफरातफरी में युवक के परिजन घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
