*👉🏻 दो दिनों में 2 खालिस्तानी समर्थक पकड़े जाने से साबित होता है कि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक सक्रिय हो चुके हैं-राजेश रिंकू* *👉🏻 खालिस्तानी समर्थकों को लेकर शिवसेना समाजवादी पहले ही पंजाब सरकार को कर चुकी है अलर्ट* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 फरवरी 2021-(एच.ई)-पंजाब पुलिस और सीआईडी द्वारा बीते दो दिनों में दो खालिस्तानी समर्थकों को पकड़ा गया है। इससे पता चलता है कि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक सक्रिय हो चुके हैं और उनके स्लीपर सेल काफी तेजी से कार्य कर रहे हैं।
यह बातें शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने हैडलाइन एक्सप्रेस के संवाददाता से बातचीत करते हुए कही है। राजेश रिंकू ने कहा कि उन्होंने पहले ही कई बार डीजीपी पंजाब और मुख्यमंत्री पंजाब को संबोधित करते हुए पत्रकार वार्ता में यह बातें कही थी कि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक सक्रिय हो चुके हैं, जो पंजाब का शांतमय माहौल खराब करना चाहते हैं। राजेश रिंकू ने कहा कि बीते दिनों लखनऊ से जगदेव सिंह जग्गा निवासी फिरोजपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जगदेव सिंह खालिस्तानी समर्थक है और यह खालिस्तान के सक्रिय कार्यकर्ता परमजीत सिंह पम्मा जो कि इंग्लैंड में रहता है और जर्मनी के रहने वाले मतलानी सिंह का साथी है। जग्गा को विदेशों से फंडिंग आती रही है जिससे वह हथियार व असला खरीदता है। वहीं आज पंजाब पुलिस के सीआईडी विभाग द्वारा महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से एक और खालिस्तानी समर्थक को गिरफ्तार किया है। सरबजीत सिंह कीरत निवासी लुधियाना को सीआईडी ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उससे पूछताछ करने के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी। हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि सरबजीत सिंह को किस मामले में गिरफ्तार किया है, लेकिन खालिस्तानी समर्थकों का पकड़े जाना ही पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है और चिंता का विषय भी है क्योंकि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक पूर्ण तौर से सक्रिय हो चुके हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री पंजाब को चाहिए कि वह डीजीपी पंजाब को आदेश दें कि खालिस्तानी समर्थकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि पंजाब का माहौल खराब ना हो सके। राजेश रिंकू ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ बयान बाजी करने के कारण हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है और पंजाब पुलिस ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा को वापिस ले रखा है। अगर पंजाब में किसी भी हिंदू नेता के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी।

