*👉🏻 नशीले पाउडर सहित एक काबू*
जालंधर,11 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-सीआईए स्टॉफ ने 250 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते एडीसीपी गुरमेल सिंह ने बताया कि एसीपी मनिंदर सिंह व इंस्पेक्टर अजय सिंह के दिशा-निर्देशों पर एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पटेल चौक से कपूरथला चौक की तरफ जा रहे थे कि हरनामदास पुरा की तरफ जा रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने थाना डिवीजन नं 2 में आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि उस पर पहले भी शहर के अलग-अलग थानों में लूटपाट व छीना झपटी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र मोहन सिंह निवासी हरगोबिंद नगर बताई है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
