*👉🏻 विधायक रिंकू ने लोगों को चाइनीज डोर इस्तेमाल न करने की अपील की* *👉🏻 विधायक रिंकू ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बच्चों को भारतीय मांझा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू ने लोगों को ड्रैगन डोर का इस्तेमाल ना करने संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए एक संदेश दिया है। सुशील रिंकू किसी कार्यक्रम के सिलसिले में देओल नगर में आये हुए थे।
तभी उन्होंने देखा कि चारा मंडी के पास एक व्यक्ति डोर तैयार कर रहा है। जिसे देखकर विधायक ने अपने काफिले को रुकवाया और अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए। अचानक गाड़ी से नीचे उतरे विधायक को देख आसपास के लोग भी उनके पास आ गए और उनके काफिले में शामिल लोग भी विधायक रिंकू के पास पहुंच गए। विधायक रिंकू तुरंत ही उस व्यक्ति के पास पहुंच गए जो डोर बना रहा था। रिंकू ने वहां से डोर उठाई और लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश देना शुरू कर दिया। रिंकू ने लोगों से अपील की है कि वह अपने देश में बने हुए मांझे से ही पतंग उड़ाए, क्योंकि अब बसंत का त्यौहार आने वाला है और भारत में बड़ी गिनती में लोग इस त्यौहार को मनाते हैं और पतंगबाजी करते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से लोगों में चाइनीज डोर इस्तेमाल करने का रुझान बढ़ा है। चाइनीज डोर के कारण पक्षियों की जान तो खतरे में पड़ती ही है इसकी चपेट में आने के कारण कई लोग भी घायल हो चुके हैं और कई अपनी जान तक गंवा चुके हैं। बीते दिनों भी दोआबा चौक नज़दीक एक 4 साल की बच्ची चाइनीज डोर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई थी। इसीलिए सुशील रिंकू ने लोगों से अपील की है कि वह चाइनीज डोर का इस्तेमाल ना करें। वैसे भी चाइना हमारे देश से दुश्मनी निभा रहा है इसीलिए हमें चाइनीज़ उत्पादनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। विधायक रिंकू ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों को भारतीय डोर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। चाइनीज डोर का बहिष्कार कर हम पक्षियों के साथ-साथ इंसानी जिंदगी को भी बचा सकते हैं।


