*👉🏻 लवली ऑटो गोली कांड* *👉🏻 मृतक कातिल को पिस्तौल देने वाले आरोपी पिता-पुत्र जालंधर में भी चला रहे हैं गन हाउस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*

जालंधर,25 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- 6 मई को नकोदर चौक नज़दीक स्थित लवली ऑटो में हुए गोलीकांड के मामले में एक सनसनीखेज तथ्य सामने आया है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक कातिल मनप्रीत सिंह ने जिस पिस्तौल से सीमा तिवाड़ी को गोलियां मारी थी वह कपूरथला के चाचा गन हाउस में जमा था। चाचा गन हाउस का मालिक इस समय विदेश में है और उस गन हाउस को बिक्रमजीत सिंह चला रहा था। जिसने पिस्तौल मृतक कातिल को दिया था। पता चलने के बाद पुलिस ने इस्लाम गंज के रहने वाले विक्रमजीत सिंह और उसके पिता स्वर्ण जीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी बाप बेटा फरार है। मगर हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर की तफ्तीश में एक और बात सामने आई है जो कि चौंकाने वाली है। इस तफ्तीश में पता चला है कि फरार आरोपी बाप बेटा जालंधर में भी भारत गन हाउस के नाम से गन हाउस चला रहे हैं। अब जांच का विषय यह है की कैसे यह पिता-पुत्र दो-दो गन हाउस को चला सकते हैं। क्या पुलिस ने इस बात की जांच पड़ताल की है कि चाचा गन हाउस को चलाने के लिए इन लोगों के पास कोई पार्टनरशिप डीड या और कोई लिखती दस्तावेज है। अगर नहीं तो यह कैसे चाचा गन हाउस को चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया था लेकिन इसका खुलासा पुलिस ने कल किया। क्या इस बात से यह जाहिर होता है कि पुलिस इन दोनों को बचाने की कोशिश कर रही थी। दूसरी तरफ यह बात भी चर्चा का विषय है कि आरोपी पिता-पुत्र ने पहले भी किसी आरोपी या असमाजिक व्यक्ति को असला दिया था। जिससे उसने वारदात को अंजाम देकर असला दोबारा उनके गन हाउस में जमा करवा दिया हो। बाकी जब दोनों पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त में आएंगे तो सारे मामले से पर्दा उठ जाएगा।

