*👉🏻 मामूली बात को लेकर कार सवार व्यक्ति ने वाल्मीकि समाज के नाबालिग बेटे को पुलिस के सामने पीटा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 मार्च 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत पड़ते भगवान वाल्मीकि चौक नजदीक एक दिल्ली नंबर की कार में आए सरदार व्यक्ति ने वाल्मीकि समाज के नाबालिग बेटे को पीट दिया।
बात सिर्फ इतनी सी थी कि नाबालिग बच्चा उक्त व्यक्ति की कार के आगे अपना एक्टिवा लेकर आ गया था। इतनी सी बात पर व्यक्ति भड़क गया और कार से बाहर निकल आया। कार से बाहर निकलते ही उक्त व्यक्ति ने एक्टिवा की चाबी निकाल ली और नाबालिग बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के वक्त ट्रैफिक पुलिस का मुलाजिम भी हमलावर व्यक्ति के पास ही खड़ा था, लेकिन उसने उक्त व्यक्ति को रोकने की कोशिश भी नहीं की। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। नाबालिग युवक ने कार सवार को यह भी बताया कि वह विपन सभरवाल का बेटा है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति और भी उत्तेजित हो गया और नाबालिग युवक को जातिसूचक शब्द कहने लगा। घटना के बारे में जब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा को पता चला तो वह थाना डिवीजन नंबर चार में पहुंचे और हमलावर व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शशि शर्मा ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही उक्त हमलावर व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज में रोष पाया जा रहा है।

