*👉🏻 दकोहा फाटक के पास लोगों ने पुलिस मुलाजिम और उसके साथी को एक युवक को पीटने से रोका और तलाशी लेने पर कॉन्स्टेबल के पास से बरामद हुआ गांजा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अप्रैल 2021-(एच.ई)-दकोहा फाटक के पास से लोगों ने एक पुलिस मुलाजिम और उसके साथी को पकड़ा है। जिनके पास से गांजे की दो पुड़िया बरामद हुई है। लोगों के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सरबजीत सिंह व उसका साथी सैल मोहम्मद धन्नोवाली फाटक के पास रहने वाले कोहिनूर नामक व्यक्ति को पीट रहे थे। जब लोगों ने युवक की पिटाई होती देखी तो उन्होंने पुलिस मुलाजिम और उसके साथी को पकड़कर पूछा कि वह युवक को क्यों पीट रहे हैं। लोगों द्वारा पूछने पर कॉन्स्टेबल व उसका साथी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
मौके पर मौजूद लोगों ने कॉन्स्टेबल की तलाशी ली तो उसकी जेब में से गांजे की दो पूड़ियाँ बरामद हुई। जिसके बाद लोगों ने थाना कैंट की पुलिस को सूचित किया। वही मौके पर मौजूद पीड़ित कोहिनूर ने बताया कि वह धन्नोवाली फाटक के पास रहता है और सफाई का काम करता है। कॉन्स्टेबल और उसके साथी ने कोहिनूर का मोबाइल व पर्स छीन लिया था और उसे पीट रहे थे। जिसके बाद लोगों ने वहां से कोहिनूर को दोनों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लोगों के अनुसार कॉन्स्टेबल व उसका साथी दोनों ही नशे की हालत में थे। कांस्टेबल के पास से जो आई कार्ड बरामद हुआ है उसमें उसका नाम सरबजीत सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर लिखा हुआ था। कॉन्स्टेबल कभी खुद को रामा मंडी थाने में तैनात और कभी पीएपी का मुलाजिम बता रहा था। लोगों ने जब कांस्टेबल के साथी सैल मोहम्मद से नशे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह श्रीनगर से नशा लेकर आता है और दोनों मिलकर नशा करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।