*👉🏻 नारी निकेतन में मनाई लड़कियों की लोहड़ी*
जालन्धर,12 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-नारी निकेतन नकोदर रोड जालन्धर में लड़कियों की लोहड़ी बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर नारी निकेतन की ट्रस्टी श्रीमती गुरजोत कौर ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की।उन्होंने नारी निकेतन के बच्चों को लोहड़ी की बधाई देते हुए मूंगफली,रेवड़ियां व मिठाइयां बांटी तथा तोहफे दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लड़कियों की लोहड़ी मनाना समाज के लिए एक शुभ संकेत है तथा इससे लोगों में लड़कियों
के प्रति जागरुकता बढ़ी है।उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी लड़की ही समाज में बदलाव ला सकती है।उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों 
के प्रति अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है तथा लड़कियों को भी लड़कों के बराबर जीने व आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिएं। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों ने भी लड़कियों की लोहड़ी की बधाई देते हुए लड़कियों के सम्मान का आह्वान किया। इस अवसर पर नारी निकेतन के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।समारोह के अंत में नारी निकेतन की निदेशक नवीता जोशी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

