*👉🏻 मॉडल टाउन के मशहूर रैंबो गिफ्ट सेंटर का मालिक शराब सप्लाई करता काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने मॉडल टाउन के मशहूर रैंबो गिफ्ट सेंटर के मालिक राजिंदर सिंह उर्फ बावा को हौंडा अमेज़ कार में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन के रहने वाले राजिंदर सिंह उर्फ बावा (65) पुत्र नरिंदर सिंह अपनी हौंडा अमेज कार में शराब की सप्लाई देने के लिए जा रहा है। अगर इसी समय मॉडल टाउन क्षेत्र में नाकाबंदी की जाए तो आरोपी काबू में आ सकता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गीता मंदिर के पिछली तरफ पार्क के पास नाकाबंदी कर आरोपी को सफेद रंग की हौंडा अमेज कार सहित गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस को 11 बोतल ब्लैक एंड वाइट व्हिस्की और 5 बोतल ब्लेंडर प्राइड शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसका मॉडल टाउन में रैंबो गिफ्ट सेंटर है और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। आरोपी पांच-छह महीने से अपने ग्राहकों को शराब की सप्लाई दे रहा है। पुलिस आरोपी से आने पूछताछ कर रही है।