*👉🏻 ऑटो में शराब की सप्लाई देने जाते दो काबू*
जालंधर,8 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है जबकि उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। जानकारी देते हुए थाना एक के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई जगदीश कुमार को सूचना मिली कि 3 शराब तस्कर ऑटो में शराब लेकर सप्लाई के लिए आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई जगदीश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित इंदिरा कॉलोनी में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को 12 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया, जबकि उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार पुत्र अकुल कुमार निवासी रविदास नगर मकसूदां और रवि पुत्र चंद्रपाल निवासी लंबा पिंड के रूप में हुई है। यह दोनों ऑटो में शराब लेकर तस्करी के लिए जाते थे। इनका एक साथी मुकेश कुमार धोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी भी इनके साथ ही तस्करी करता है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

