*👉🏻 नशीले इंजेक्शन और नशीली गोलियों सहित एक काबू* *👉🏻 गैंबलिंग एक्ट मामले में पीओ हो चुका आरोपी भी पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने नशीली गोलियां और इंजेक्शन सहित एक आरोपी और एक भगोड़े अपराधी को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी एसआई गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि 26 जून को एएसआई संजीव कुमार पुलिस पार्टी सहित t-point एलआईजी फ्लैट के पास मौजूद थे। तभी पुलिस पार्टी ने सत्यनारायण मंदिर की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को देखा जो पुलिस पार्टी को देखते ही वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस पार्टी ने तुरंत ही उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के पास से 6 नशीले इंजेक्शन और 105 नशीली गोलियां बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम हरजीत सिंह उर्फ काका पुत्र मक्खन सिंह निवासी डाकखाने वाली गली खुरला किंगरा जालंधर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीली गोलियां दिनेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ईदगाह गढ़ा जालंधर और इंजेक्शन लक्की निवासी धीना के पास से लेकर आता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी मामले में नामजद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि और भी जानकारी प्राप्त हो सके। वही एएसआई बलवान सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपीआर मॉल मार्किट के पास से गैंबलिंग एक्ट के पीओ मुकेश कुमार पुत्र बालचंद निवासी पिशोरी मोहल्ला न्यूज सराजगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी 4-7-2015 के थाना सात में गैंबलिंग एक्ट मामले में पीओ चल रहा था।
