*👉🏻 डॉ. राजेश अग्रवाल गिरफ्तार,जमानत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,29 नवंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- शहर के मशहूर किडनी कांड में फंसे डॉ राजेश अग्रवाल को आज थाना बारादरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने सर्वोदया अस्पताल में डॉक्टर पंकज त्रिवेदी और डॉक्टर राजेश अग्रवाल के बीच मारपीट हुई थी। दोनों डॉक्टरों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद डॉ पंकज त्रिवेदी ने थाना बारादरी में सरेंडर कर जमानत ले ली थी।
फिर डॉक्टर पंकज त्रिवेदी ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर डॉक्टर राजेश अग्रवाल पर कार्रवाई करने के लिए कहा था और अपने साथ हुई मारपीट के बारे में विस्तार से बताया था। जिसके बाद थाना बारादरी में डॉ राजेश अग्रवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले के आईओ एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आज डॉ राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद थाना स्तर पर ही उन्हें जमानत दे दी गई है।



