*👉🏻 संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश*
जालंधर,27 सितम्बर-(बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते प्लाजा चौक नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की वेशभूषा से वह अच्छे परिवार का लगता है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शव ग्रह में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक युवक के बारे में जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
