*👉🏻 सेंट्रल टाउन से महिला का मोबाइल छीनने वाले लुटेरे काबू*
जालंधर,8 मई-(ज्ञान सिंह)-थाना डिवीज़न नं तीन की पुलिस ने गत दिनों सेंट्रल टाउन से महिला का मोबाइल छीनने कर फरार होने वाले दो लुटेरों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित दोआबा चौक में मौजूद थे। इसी दौरान सोढल रोड प्रीत नगर की तरफ से सिल्वर कलर के बाइक पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया। जो कि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और वापस मुड़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही उन्हें काबू कर लिया और पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त दोनों युवक वही है, जिन्होंने सेंट्रल टाउन इलाके से एक महिला का मोबाइल छीना था। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात को कबूला और बताया कि वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने अपना नाम गुरविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गोपाल नगर और शिवम मेहरा पुत्र भजनलाल निवासी मोहल्ला करार खान बताया। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल बरामद हुए हैं।पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है।
