एसबीआई ने सतर्कता जागरूक सप्ताह पर करवाई भाषण प्रतियोगिता
जालंधर,2 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-आज सतर्कता जागरुक सप्ताह के उपलक्ष्य पर भारतीय स्टेट बैंक,समृद्धि शाखा,जी टी बी नगर,जालंधर की ओर से स्थानीय पार्वती जैन सीनियर सेकंडरी स्कूल विजय नगर, जालंधर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने भ्रष्टाचार पर भाषण दिये। इस प्रतियोगिता में गौरव प्रथम,गरिमा द्वितीय एवं मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें बैंक की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सिविल अस्पताल जालंधर के मेडिकल ऑफिसर सतीश कुमार व डॉक्टर शोभना
विशेष तौर पर आमंत्रित थे। श्री सतीश ने डेंगू पर विस्तृत चर्चा की व उपस्थित सभाजनों को डेंगू होने के कारण,बचाव के तरीके व इसके इलाज संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक पवन बस्सी के इलावा स्कूल की ओर से मुख्यध्यापक सुनील मनचंदा, प्रबंधक राजीव जैन व अध्यापकों में सीमा आनंद,विकास सेठी,धर्मिन्द्र वर्मा इत्यादि उपस्थित थे। स्कूल की ओर से मुख्यध्यापक ने बैंक तथा स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कार्य के लिए बैंक की सराहना की।

