*👉🏻 अवैध शराब सहित तस्कर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने 36 बोतल अवैध शराब सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी एसआई गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि एएसआई सोहनलाल पुलिस पार्टी सहित सुभाना श्मशान घाट टी-पॉइंट मोड पर गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि प्रिंस पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव सुभाना जो कि शराब तस्करी का धंधा करता है वह इस समय वाल्मीकि चौक मोड़ से पीछे माता के मंदिर के पास अवैध शराब के साथ खड़ा होकर अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर उक्त तस्कर को काबू कर उसके पास से 36 बोतल अवैध शराब की बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।