*👉🏻 हैरोइन सप्लाई करने आई महिला तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,19 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना मकसूदां की पुलिस ने 500 ग्राम हैरोइन सहित एक महिला तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल ने बताया कि थाना मकसूदां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला तस्कर करतारपुर की तरफ से बिधिपुर के पास ढाबों पर हैरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाली है। इसी सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने लेडी एसआई सीमा और पुलिस पार्टी सहित बिधिपुर अड्डा पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
तभी बिधिपुर के पास एक बस में से महिला उतरी। शक के आधार पर लेडी एसआई सीमा ने उक्त महिला को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी दौरान उसके पास से 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिजया बदरा पत्नी राज बदरा निवासी कोलकाता वेस्ट बंगाल हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली बताया। महिला ने बताया कि वह सस्ते दाम में हैरोइन खरीद कर आगे महंगे दाम पर अपने ग्राहकों को बेचती है। पुलिस आरोपी महिला से आगे पूछताछ कर रही है।

