*👉🏻 पद संभालते ही क्या कहा पुलिस कमिश्नर ने,पढ़ें पूरी खबर* *👉🏻 दोपहर बाद मकसूदां थाना का दौरा करेंगे पुलिस कमिश्नर*
जालंधर, 29 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-आज पुलिस कमिश्नर आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पद संभाल लिया। सभी अधिकारियों ने सीपी भुल्लर को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद सीपी पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए और उनसे शहर की व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सीपी भुल्लर ने कहा कि वह क्राइम को शहर से खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा कि सबसे पहले शहर में चल रहे अवैध ऑटो पर कार्रवाई की जाएगी। मकसूदां बम कांड के बारे में सीपी ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस मामले को हल करेंगे और आज दोपहर बाद वह मकसूदां थाने का दौरा करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह सभी अधिकारियों से मीटिंग कर पुलिस कर्मियों की वेलफेयर के बारे में भी योजना बनाएंगे। उन्होंने शहर की जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस कमिश्नर के साथ डीसीपी गुरमीत सिंह, डीसीपी परमबीर सिंह परमार, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, डी. सुडरविली, एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर, एसीपी सतिंदर चड्ढा, मनिंदर सिंह, दलबीर सिंह बुट्टर, नवनीत माहल, एसीपी ट्रैफिक जंग बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

