*👉🏻 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस के सख्त सुरक्षा प्रबंधों के दावों की खुली पोल* *👉🏻 दिनदहाड़े एक्टिवा सवार पति-पत्नी की आंखों में मिर्ची डाल सोने की चेन छीन फरार हुए लुटेरे, लुटेरों ने गोली भी चलाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- शहर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस के नाक के भी लगे हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके,
लेकिन दिनदहाड़े एक्टिवा सवार पति-पत्नी की आंखों में मिर्ची डाल सोने की चेन छीन फरार हुए लुटेरों ने पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के दावों की पोल खोल कर रख दी। जानकारी देते हुए अंजू कोहली पत्नी योगेश कोहली ने बताया कि वह अपने पति योगेश कोहली के साथ एक्टिवा पर सवार होकर प्रताप बाग से मॉडल हाउस की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे लाल रतन सिनेमा के पास पहुंचे तो बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। जब पति पत्नी ने लुटेरों का पीछा किया तो दोआबा अस्पताल के नजदीक पहुंचे लुटेरों ने गोली चला दी। जिससे घबराकर पति-पत्नी वहीं रुक गए और थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के 1 घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शहर में रोजाना ही हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों के कारण पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के दावों की हवा निकल गई है।
