*👉🏻 निगम अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में हो रहे अवैध निर्माण* *👉🏻 अवैध निर्माणों से सरकार को लग रहा करोड़ों रुपये का चूना*

जालंधर,5 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही प्रॉपर्टी के कारोबार में भी तेजी आ गई है। शहर में धड़ाधड़ अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिसके कारण सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी ही तेज़ी से अवैध निर्माण हो रहे हैं और निगम अधिकारी अपनी जेब गर्म कर आराम फरमा रहे हैं। शहर के पॉश इलाके मॉल रोड और मॉडल टाउन में अवैध कॉम्प्लेक्स बनाये जा रहे हैं। वैसे तो अगर किसी ने नक्शा बनवाना हो या एनओसी लेनी हो तो आम आदमी की जूतियां तक घिस जाती हैं। फिर शहर में किस तरीके से इमारतों का निर्माण हो रहा है। इस बात से तो साफ जाहिर होता है कि नगर निगम के ज्यादातर अधिकारी भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं। अगर आपके पास रुपये हैं तो आप कहीं पर भी निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और अगर आपने निगम अधिकारियों की जेब गर्म नहीं कि तो आप अपने मकान की मुरम्मत भी नहीं करवा सकते। शहर में चर्चा है कि अगर मेयर जगदीश राजा अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती करें तो निगम को फंड की कमी से जूझना नहीं पड़े। लेकिन निगम अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो तो अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। अब देखना ये है कि क्या मेयर जगदीश राज राजा नगर निगम को भ्र्ष्टाचारमुक्त करवा पाएंगे या नहीं।

