*👉🏻 आंखों में मिर्ची डाल 63 हज़ार लूटने वाले दो आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,1 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों कपड़ा व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 63000 रुपए लूटने वाले आरोपियों में से दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 30 मई को वरुण गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी राजा गार्डन बस्ती पीरदाद ने शिकायत दी थी कि वह अपनी दुकान बंद कर घर के पास अपनी कार खड़ी करने लगा तो उसी समय अमनप्रीत सिंह उर्फ लाडी अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके पास आया और उसकी आंखों में मिर्ची
पाउडर डालकर 63,000 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तभी एएसआई गुलशन कुमार को सूचना मिली कि आरोपी बाबू जगजीवन राम चौक के पास मौजूद है। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमनप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र केवल सिंह निवासी शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा और प्रिंस चौधरी उर्फ प्रिंस पुत्र पुष्पिंदर सिंह निवासी यूपी को काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।