*👉🏻 ये कैसा कर्फ्यू…दो दिन में दो मर्डर* *👉🏻 खेतों में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म की आशंका,पुलिस कर रही जांच* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 05 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा हुआ है जिस कारण जगह जगह पर पुलिस तैनात है। इसके बावजूद शहर में 2 दिन में 2 मर्डर हो गए जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।
बीते दिनों एक प्रवासी का कत्ल हुआ था। जिसके बाद आज थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव निझरां में एक महिला का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान सीता पत्नी जोगिंदर उर्फ राम लुभाया निवासी निझरां के रूप में हुई है। मृतका के पति के अनुसार उनकी पत्नी कल पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों में गई थी लेकिन वापस घर नहीं आई। काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं चल पाया। आज उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी की लाश खेतों में पड़ी हुई है। जिसके बाद वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मृतका के पति के अनुसार देखने से लग रहा है कि उसकी पत्नी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है जिसके बाद उसका कत्ल कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी सब-डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी, थाना लांबड़ा के प्रभारी रमनदीप सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।