*👉🏻 एसबीआई ने किया walkathon का आयोजन*
जालंधर,28 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-आज भारतीय स्टेट बैंक, एमपीएसटी सेल सिविल लाइंस जालंधर की ओर से walkathon का आयोजन किया गया। इसके अधीन बैंक अधिकारियों ने स्थानीय कंपनी बाग में सुबह सैर कर रहे लोगों को बैंक के गृह ऋण के विभिन्न उत्पादों विशेषतः प्रधान मंत्री आवास योजना के संबंध विस्तृत जानकारी दी व पर्चे भी बांटे गए। जिन पर गृह ऋण उत्पादों व आवश्यक दस्तावेजों संबंधित सूचना थी। इस उपलक्षय पर बैंक की ओर से सुरिन्दर पाल सिंह, रूपेश मिड्ढा, वरुण पराशर, पवन कुमार बस्सी, हिमांशु राज, सुनील कुमार, जिम्मी गर्ग व नरिन्द्र गांधी उपस्थित थे।
