*👉🏻 जिसने शुरू की थी एयर इंडिया उसी के पास वापिस लौटी* *👉🏻 68 साल बाद टाटा संस् की हुई एयर इंडिया, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
01 अक्तूबर 2021-ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह से 3000 करोड़ रुपए की ज्यादा बोली लगाकर टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीद लिया है।
आखिर 68 साल बाद एक बार फिर से एयर इंडिया टाटा ग्रुप के पास आ गई। 1932 में टाटा ग्रुप ने ही एयर इंडिया को शुरू किया था। तब इसका नाम टाटा एयर सर्विस रखा गया था। गौरतलब है कि एयर इंडिया को सबसे पहले साल 2000 में बेचने का फैसला किया गया था लेकिन किसी ना किसी कारण के चलते यह सिलसिला आगे बढ़ता गया। इस बार एयर इंडिया की बोली लगाने की आखरी तारीख 15 सितंबर थी। पहले से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि टाटा ग्रुप फिर से एयर इंडिया को हासिल कर लेगा और हुआ भी ऐसा ही 68 साल के बाद एक बार फिर से एयर इंडिया टाटा समूह के पास आ गई है।





