*👉🏻 जिला जालंधर में शुक्रवार को भी बरपा कोरोना का कहर, कोरोना के नए मरीजों की गिनती में हुई बढ़ोतरी, मृत्यु दर में भी हुई वृद्धि* *👉🏻 पुलिस मुलाजिमों ने भी लगवाई वैक्सीन की डोज, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 मार्च 2021-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जिला जालंधर में आज शुक्रवार को भी कोरोना के 288 नए मरीज सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण नई गाइडलाइन भी जारी की है। जिसके तहत सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं और अलग-अलग संस्थानों में नए नियम लागू किए हैं। वहीं जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपने सभी मुलाजिमों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लेने के निर्देश जारी किए हैं।
जिसके तहत आज जालंधर में कई पुलिस मुलाजिमों ने कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगवाई है। हैडलाइन एक्सप्रेस भी अपने पाठकों और शहरवासियों से अपील करता है कि अगर वह घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क लगाकर ही निकले, समय-समय पर हाथों को धोते रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज़ नहीं लगवाई है वह भी जाकर वैक्सीन की डोज़ लगवाएं। आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए बहुमूल्य है।