*👉🏻 एक साल से सीवरेज समस्या से जूझ रहे आरा मोहल्ला के निवासियों ने सड़क पर आ कर किया प्रदर्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,17 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 80 के अंतर्गत आते आरा मोहल्ला के निवासी एक साल से भी ज्यादा समय से सीवरेज जाम की समस्या से झूज़ रहे हैं। आज जब सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों और मंदिर में घुस गया तो परेशान होकर मोहल्ला निवासियों ने मेन रोड पर आकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इलाका निवासियों ने सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौजूदा सरकार को कोसा। जानकारी देते हुए नीरज जस्सल ने बताया कि
पार्षद देशराज जस्सल के क्षेत्र में आते आरा मोहल्ला में एक साल से भी ज्यादा समय से सीवरेज जाम की समस्या है। जिसके बारे में कई बार नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री पंजाब तक को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। शिकायतें भेजने के बावजूद नगर निगम प्रशासन इस समस्या का हल नहीं कर पाया है। आज जब सुबह लोगों के घरों और मंदिर में सीवरेज का गंदा पानी घुस गया तो परेशान होकर इलाका निवासियों ने मेन रोड पर आकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो उन्हें उग्र रूप अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में स्वरूप सिंह, मनजीत कौर, जैमल, दीपक, कुलविंदर सिंह, सैमियल, अरुण टोनी, हैरी, प्रिंस, अमरजीत सिंह, विद्या, रानी, प्रवीण, आशा देवी के साथ इलाका निवासी मौजूद थे।
