गरीब की बेटी को सलमान ने दिया अपनी फिल्म में काम, वही आज बन चुकी है करोड़ों की मालकिन
सलमान खान की दरियादिली के बारे में हम हमेशा से ही सुनते आए हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को मौका देकर उनका करियर बनाया है। वहीं सलमान खान ने कई बॉलीवुड सितारों की भी मदद की है। उन्हीं में से एक नाम है अभिनेत्री डेजी शाह का, जो बॉलीवुड में आज एक बड़ा नाम बन चुकी है। डेजी शाह की सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ सलमान खान का हाथ है।
डेजी शाह एक गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है। डेजी शाह के पिता जी ड्राइवर की नौकरी किया करते थे। डेजी शाह ने अपना करियर बनाने के लिए डांस सीखा, जिसके बाद उन्होंने कई गानों पर बैक स्टेज डांस भी किया। लेकिन डेजी शाह को वह सफलता नहीं मिली जिसका सपना उन्होंने देखा था। लेकिन सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो में डेजी शाह को मौका दिया और उन्हें बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बना दिया। डेजी शाह अब एक फिल्म में काम करने के लिए कम से कम 2 करोड रुपए चार्ज करती है।
डेजी ने फिल्म जय हो की बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। यहां तक की सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म रेस 3 में एक बार फिर से मौका दिया। जिसके चलते डेजी शाह काफी चर्चा में रही थी। डेजी शाह भी यह कई बार कह चुकी है कि सलमान का उन पर बहुत बड़ा उपकार है और वह इसको मरते दम तक नहीं भूलेगी।
यह भी सच है कि उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म में काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन यह भी सच है कि सलमान खान की वजह से डेजी आज बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बन चुकी है। बॉलीवुड में ऐसा केवल सलमान खान ही कर सकते हैं।

