*👉🏻 बूटा मंडी क्षेत्र में बनी सब्जी मंडी में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने किया काबू* *👉🏻 रोजाना चलता है सब्जी मंडी क्षेत्र में जुआ और जुए के कारण होते हैं विवाद, पढ़े पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 अक्तूबर 2021-(एच.ई)-थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते अंबेडकर पार्क के सामने स्थित सब्जी मंडी में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने रेड कर वहां पर जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार कर उनसे नकदी व दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेदकर पार्क के सामने बनी सब्जी मंडी में रोजाना ही सुबह से लेकर शाम तक टोलियां बनाकर लोग जुआ खेलते हैं जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद थाना भार्गव कैंप और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंची और वहां पर जुआ खेल रहे लोगों पर दबिश दी। पुलिस देख जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, मगर फिर भी पुलिस ने तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे दो बाइक भी बरामद किए। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया था कि पुलिस ने वहां से कितनी नकदी बरामद की है।
–सब्जी मंडी में रोजाना चलता है जुआ और होते हैं विवाद, पुलिस कर्मी भी लेकर जाते हैं अपना हिस्सा– वेस्ट क्षेत्र में बने अंबेदकर पार्क के सामने स्थित सब्जी मंडी में रोजाना ही सुबह से लेकर शाम तक जुआ चलता है। जुए के कारण झगड़े भी होते हैं जिसके बारे में आसपास स्थित दुकानों के मालिकों को भी पता है। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि जब जुआ खेलते हुए विवाद होता है तो जुआरी झगड़ा करते हुए सड़क पर आ जाते हैं और यह रोजाना की बात ही है। वहीं लोगों ने यह भी बताया की बाइक सवार पीसीआर कर्मी इन जुआरियों से रोजाना अपना हिस्सा भी लेकर जाते हैं लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। आज जब मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने छापेमारी कर दी।
