*👉🏻 नेशनल महिला रेसलर व उसके भाई और माँ को मारी गोली, रेसलर व भाई की मौत, मां की हालत नाजुक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
हरियाणा, 10 नवंबर 2021-नेशनल रेसलर निशा दहिया व उसके भाई और मां को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने के कारण नेशनल रेसलर निशा दहिया व उसके भाई सूरज की मौत हो गई जबकि मां को नाजुक हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हरियाणा के सोनीपत में बुधवार सुबह नेशनल रेसलर निशा दहिया, भाई सूरज और मां को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद निशा व उसके भाई की मौत हो गई और मां धनपति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सोनीपत के गांव हलालपुर की है जहां पर पहलवान सुशील कुमार की अकैडमी भी है। हमला किसने और क्यों किया है इसका अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




